बाजार में इन दिनों विटामिन एवं एंटीबायोटिक दवा की किल्लत

महराजगंज। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बाजार में इन दिनों विटामिन एवं एंटी बायोटिक दवा की कमी आ गई है। जिससे अचानक ही इसकी खपत बढ़ गई है। हालांकि दवा कारोबारियों ने इसकी पहले ही डिमांड कंपनियों को भेज दी है। दावा किया जा रहा है कि यह दवा एक-दो दिन में पहुंच जाएगी। वहीं रेमडेसिविर की जगह 20 पैसे वाली गोली डेक्सामैथसॉन की भी अचानक मांग बढ़ने से इसकी भी किल्लत आ गई है। हालांकि बिना चिकित्सक के परामर्श से इस दवा का उपयोग घातक हो सकता है। कारण यह दवा अंतिम स्टेज पर स्ट्रायड के रूप में दी जाती है।

हाल के दिनों में विटामिन सी, डी, आइबर माइसिटीन, सिट्रीजिन, पैरासीटामाल, डॉक्सीसाइक्लीन आदि की मांग बढ़ गई है। जिसको लेकर अधिकांश मेडिकल की दुकानों पर अन्य कई एंटीबायोटिक दवाइयों की किल्लत बढ़ गई है। वर्तमान समय में मार्केट से एजिथ्रोमाइसीन, सिफिक्जिग, सिपोडाक्सीन, मांटेल्युकास्ट, विटामीन सी, आइबरमैक्टीन गायब हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव जबसे बढ़ा है तबसे बाजार से विटामिन सी व पैरासिटामाल जैसी दवाओं की मांग अचानक बढ़ गई है। मांग के सापेक्ष आपूर्ति न होने से कुछ कंपनियों की दवाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। हालांकि अन्य कंपनियों का उनका विकल्प मौजूद हैं। वह किसी न किसी दुकान पर मिल जा रही हैं। जैसे विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के काम आती है। इसकी कमी पूरा करने के लिए बाजार में लिम्सी नाम का एक टैबलेट आता है जिस मुंह में रखकर आसानी से चूसा जाता है। बाजार से लिम्सी भी गायब है। इस समस्या से बेखबर है औषधि विभाग

दरअसल जिले में दवाओं की आपूर्ति और मेडिकल स्टोरों की बेहतर प्रबंधन के लिए तैनात औषधि विभाग इस पूरे मामले से बेखबर है। बाजार से दर्जनों जरूरी जीवनरक्षक दवाएं गायब हैं, और औषधि विभाग के अधिकारी अभी भी सिर्फ मेडिकल स्टोर का लाइसेंस चेक करने में लगे हुए हैं। दवा कंपनियों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारी कोई पहल नहीं कर रहे और मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 14 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील