बाजार में मिली कोरोना की नकली वैक्सीन, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भारत और युगांडा में कोवीशील्ड की नकली कोरोना वैक्सीन मिली है। ऑथोराइज्ड वैक्सीन सेंटर से बाहर ले जाकर ये नकली वैक्सीन मरीजों को लगा भी दी गई थी। नकली कोवीशील्ड मिलने के बाद WHO ने मेडिकल प्रोडक्ट्स को लेकर चेतावनी जारी की है। इधर, कोवीशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कहा है कि वह कोवीशील्ड को 2 ml की शीशी में सप्लाई ही नहीं करता है।

WHO ने कहा, ‘SII ने लिस्ट में दर्ज वैक्सीन के नकली होने की पुष्टि की है। इनके बारे में WHO को भारत और युगांडा में मरीजों के स्तर से ही जानकारी मिली थी। इनके नकली होने का पता वैक्सीन पर लिखी जाने वाली जरूरी जानकारी लगातार मिस होने पर चला।’WHO ने कहा कि नकली कोरोना वैक्सीन की पहचान करके इसे तुरंत नष्ट किया जाना चाहिए। नकली वैक्सीन दुनियाभर में लोगों की सेहत से जुड़ा बड़ा खतरा है। इससे रिस्क जोन में आने वाले लोग और स्वास्थ्य सुविधाओं पर एक्स्ट्रा लोड बढ़ेगा।

नकली और घटिया मेडिकल प्रोडक्ट्स को लेकर WHO के ग्लोबल सर्विलांस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम ने कोवीशील्ड की नकली वैक्सीन का पता लगाया है। युगांडा में मिली नकली कोवीशील्ड की शीशी 5 ml की थी, जिसमें 10 डोज लगाने की बात कही गई थी। उस पर बैच नंबर 4121Z040 और नकली एक्सपायरी डेट 10 अगस्त लिखी हुई थी। यह पहला मौका नहीं है, जब नकली कोरोना वैक्सीन का पता चला है। इससे पहले WHO ने अमेरिकी देशों में फाइजर-बायो एनटेक की नकली कोरोना वैक्सीन के बारे में बताया था।

दक्षिण एशिया और अफ्रीका में नकली दवाइयों और वैक्सीन मिलने पर WHO ने मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट जारी किया है। WHO को कोवीशील्ड की नकली वैक्सीन के बारे में इस साल जुलाई-अगस्त में ही खबर मिली थी। अब WHO ने मेडिकल प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन पर निगरानी रखने की सलाह दी है। स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि खासतौर पर उन देशों में इसकी जरूरत है, जहां नकली वैक्सीन मिलने की घटनाएं सामने आई हैं।

 

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा