नकली दवा के बाद बाजार में नकली ड्राई फ्रूट्स, सीआईडी और मेडिकल टीम ने की छापेमारी

आपने दवाओं और खाद्य सामग्री में मिलावट की बात तो सुनी होगी, लेकिन इस बार ड्राई फ्रूट्स में मिलावट का मामला सामने आया है। राजस्थान के जयपुर में पहली बार ड्राई फ्रूट में मिलावट का मामला सामने आया है।

जयपुर के नाहरगढ़ रोड स्थित दीनानाथ जी की गली में इस छापेमारी के घटना को अंजाम दिया गया। इस छापेमारी को सीआईडी और मेडिकल की टीम ने अंजाम दिया।

इस दौरान वहां से नकली बादाम और पिस्ता जब्त किया गया है। इस छापेमारी के बाद कई व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। पुलिस की इस छापेमारी के बाद बाजार में हड़कंप मचा हुआ था।

एडीजी क्राइम डॉ रवि प्रकाश ने कहा कि बाजार में नकली ड्राई फ्रूट होने की सूचना लोकल पुलिस को मिली थी। जिस बाजार में छापेमारी की गई है वह बाजार ड्राई फ्रूट की सबसे बड़ी मंडी है। वहां से पूरे प्रदेश के लोग ड्राई फ्रूट लेने आते हैं।
बाजार में कुल मिलाकर करीब डेढ़ सौ के लगभग दुकानें हैं। इन दुकानों पर थोक माल मिलता है। छापेमारी के बाद कई दुकानों से सैंपल लिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि जो पिस्ता 1500 रुपए किलो मिलता है। उसे यह मूंगफली में रंग कर पंद्रह सौ रूपये किलो बेचा जा रहा था। दुकान पर आने वाले ग्राहकों को ओरिजिनल सैंपल दिखाया जाता था, लेकिन माल पैक करने के बाद नकली माल पैक कर दिया जाता था। मूंगफली में जो डाई मिलाया गया था, वह कपड़े रंगने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 4 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 15 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील