बाली उम्र में पतली कमर की चाहत, कहीं लचक न जाए

रोहतक: बालीवुड बालाओं की पतली कमर के लटके-झटकों से आकर्षित आजकल लड़कियां जीवनशैली और खान-पान में बदलाव कर रही हैं और वह भी बिना किसी आहार विशेषज्ञ एवं चिकित्सक की सलाह लिए। दिमाग में एक धुन सवार है, मुझे करीना, कैटरीना-सा दिखना है।
टीन एज में प्रवेश करने वाली लड़कियों में यौवन निखारने के प्रति बढ़ता क्रेज उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा होसकता है। फूड सप्लीमेंट कंपनियों के लुभावने विज्ञापन देख लड़कियों को फल-फू्रट, हरी-सब्जियों, दाल, घी-मक्खन से मानों चिढ़-सी हो गई है। बाजार के डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में ही उन्हें स्वास्थ्य की कूंजी नजर आ रही है।
लड़कियों की इस चाहत ने अभिभावकों को परेशानी में डाल दिया है। पता चला है कि लड़कियों में विटामिन-प्रोटीन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का उनके दिमाग पर भी असर पड़ रहा है। स्त्रीरोग विशेषज्ञों ने भी इस बात पर चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि जीवनशैली और खान-पान में बदलाव से लड़कियों का मासिक चक्र बिगड़ रहा है और इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। कमर दर्द, आंखों में दर्द, चिढ़चिढ़ापन, कॉमन-सी बात होने लगी है। ऊपर से स्मार्ट गैजेट और कंप्यूटर वर्क इन समस्याओं को बढ़ाने का काम करता है।
क्या करें: 
  • भोजन की थाली में हरी सब्जियों और घरेलू खाद्य पदार्थों को जगह दें।
  • कम्प्युटर के सामने लंबे वक्त तक न बैठे
  • मोबाइल और स्मार्ट गैजेट के अधिक प्रयोग से बचें
  • योगा और हल्के-फुल्के आसन जरूर करें
  • थोड़ी भी शारीरिक या मानसिक शंका हो, डॉक्टर से परामर्श लें

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी