बिना लाइसेंस दवा बेचने पर दुकानदार दबोचा

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहपुर की एक दुकान से गर्भपात की किट व नशीली दवाइयां जब्त की हैं। दुकानदार दवाइयों की बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस टीम को नहीं दिखा सका। टीम ने फर्जी दवा विक्रेता को पकड़ कर पूंडरी थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। दुकान से भारी मात्रा में गर्भपात किट और नशीली दवाइयां बरामद हुई। उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़ ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि फतेहपुर गांव की एक दुकान पर गर्भपात किट बिकती है। सूचना के बाद विभाग ने महिला को नकली ग्राहक के रूप में उक्त दुकान पर भेजा। महिला ने दुकान से गर्भपात किट मांगी। किट के बदले दुकानदार ने महिला से 600 रुपए मांगे। महिला ने 600 रुपए देकर किट ले ली और पहले से तय टीम को इशारा कर दिया।

टीम ने मौके पर जाकर दुकानदार को किट बेचते हुए पकड़ा लिया। किट बेचने के आरोपी दुकानदार ने खुद को फतेहपुर गांव निवासी कमल बताया और कमल किसी भी प्रकार का लाइसेंस टीम को नहीं दिखा सका। टीम ने दुकानदार को दवाइयां बेचने के आरोप में पकड़ लिया और इसकी सूचना पूंडरी थाना पुलिस को दी। टीम ने दुकान की जांच भारी मात्रा में गर्भपात किट और नशीली दवाइयां बरामद की। टीम में उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़ के अलावा डॉ. सुनील दहिया ड्रग्स इंस्पेक्टर, कार्यकारी चिकित्सक अधिकारी डॉ. विकास भटनागर, डॉ. गौरव पुनिया शामिल रहे।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा