बिना लाइसेंस 9 साल चलती रही दवा दुकान,अब खुला भेद

लखनऊ। केजीएमयू के सीटीवीएस विभाग में बिना लाइसेंस चल रही वेलफेयर सोसाइटी की दवा दुकान का नौ साल से ऑडिट होता रहा। करीब दो महीने पहले लाइसेंस न होने की पोल खुलने पर बंद हुई इस दवा दुकान से हर महीने औसतन करीब 40 लाख रुपये की दवाएं व सर्जिकल सामान बेचा जा रहा था। यानी हर साल करीब पांच करोड़ के सामान की बिक्री हो रही थी। मजे की बात ये है कि मामले को दबाने के लिए इसका ऑडिट भी होता रहा। यही नहीं, वर्ष 2012 में वेलफेयर सोसाइटी के सचिव द्वारा एक साथ छह वर्ष के लिए ऑडिट के लिए सीए को 31 मार्च 2018 तक अनुबंध कर लिया गया। उन्हें हर महीने 1.20 लाख रुपये ऑडिट फीस भी केजीएमयू की वेलफेयर सोसाइटी देती रही। गौरतलब है कि केजीएमयू में वेलफेयर सोसाइटी के नाम पर पिछले कई वर्षो से खेल किया जा रहा था। केजीएमयू ने डेंटल ओपीडी, शताब्दी अस्पताल व सीटीवीएस की दवा की दुकान के लिए लाइसेंस आवेदन किया था लेकिन सिर्फ डेंटल व शताब्दी अस्पताल की दुकान ही लाइसेंस पा सकी। सीटीवीएस की दवा दुकान वर्ष 2009 से ही बिना लाइसेंस के चल रही थी। ऐसे में इस अवैध दुकान को गलत ढंग से चलाने के लिए ऑडिट भी कराया जाता रहा। केजीएमयू के मीडिया इंचार्ज प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि अगर यह मामला सही है तो इसकी गंभीरता से जांच होगी। हम पारदर्शिता से काम करते हैं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा