बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दवाओं की हुई कमी

Bihar corona case : बिहार (Bihar corona case) में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। 24 घंटे के भीतर कुल 2,770 संदिग्धों की जांच की गई जिनमें से 80 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 72 लोग पटना के हैं बाकी अन्य 8 मरीज अन्य जिलों के हैं। इसके साथ ही पटना जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या कुल मिलाकर 392 हो गई है।

मल्टीविटामिन-विटामिन दवाओं की 25 प्रतिशत बढ़ी मांग (Bihar corona case)

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच बिहार में एक बार फिर से दवाओं की मांग बढ़ने लगी है। कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की मांग 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मेडिकल दुकानवालों का कहना है कि इन दिनों सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम, बुखार, एंटीबॉयोटिक और एंटीएलर्जिक  दवाओं की डिमांड हो रही है। मेडिकल स्टोर पर आने वाला हर पांचवा शख्स इन दवाओं की मांग कर रहा है। बीते एक सप्ताह से इन दवाओं की डिमांड बढ़ गई है।

कोरोना के बीच काढ़े की बिक्री बढ़ी 

कोरोना वायरस से बचने के लिए और अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए लोग सबसे ज्यादा जिंक, मल्टीविटामिन, आयरन की दवाएं ले रहे हैं। इस बीच काढ़े की बिक्री भी बहुत बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- भारत में बच्चों का टीकाकरण जीरो

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पटना के पीएमसीएच और अनुमंडलीय अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। शहर के मेडिकल कॉलेजों में कोरोना मरीजों के इलाज के अलग से कोरोना वार्ड बनाया गया है।

मास्क सेनिटाइजर की बिक्री में हुआ इजाफा

मास्क और सेनिटाइजर की बिक्री में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कोरोना के खतरे को देखते हुए जरुरत की दवा लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। बिहार के केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पीके सिंह ने कहा कि जब से स्वास्थ्य विभाग की नई गाइड लाइन जारी हुई है तब से मास्क और सेनिटाइजर की ब्रिकी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लोग मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन