बिहार में स्वास्थ्य मंत्री और आईएमए में तनातनी, विरोध दर्ज

पटना : बिहार की राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आए बदइंतजामी से नाराज स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा वहां के अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निलंबन कर देने के बाद मंत्री और चिकित्सकों में ठन गई है।

चिकित्सकों के संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), बिहार ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया।
इसके साथ ही कहा कि चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का फैसला सही नहीं है। इधर, तेजस्वी ने भी चिकित्सकों को नसीहत देते हुए साफ कर दिया कि जिसे जहां जाना है जाए, फैसला नहीं बदलेगा।

दरअसल, यह मामला गुरुवार का है जब उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव एनएमसीएच का औचक निरीक्षण पर गए थे, जिसमें कई कमियां पाई गई। इस दौरान मरीजों ने भी कई प्रकार की शिकायतें की थी। इसके एक दिन के बाद एनएमसीएच के अधीक्षक विनोद सिंह को निलंबित कर दिया गया।

इधर, आईएमए ने इस कारवाई को लेकर विरोध दर्ज किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने इसके बाद कहा कि एनएमसीएच के अधीक्षक को पता ही नहीं था कि डेंगू वार्ड कहां है? इसलिए निलंबन की कारवाई की गई। इधर आईएमए के निलंबन वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दिए जाने पर कहा कि जो गलत किया है, उस पर कारवाई होगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई