बीएचयू अस्पताल के एमएस और ह्दय विभाग के बीच फिर ठनी

बीएचयू के एमएस डॉ. केके गुप्ता और कार्डियो डिपार्टमेंट के हेड प्रो. ओमशंकर के बीच एक बार फिर से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

पूर्वांचल के एम्स कहे जाने वाले सर सुंदरलाल अस्पताल के कार्डियो विभाग में मरीजों की सुविधाओं को लेकर एम एस प्रोफेसर के के गुप्ता और कार्डियो के हेड प्रोफेसर ओम शंकर में एक बार फिर से जंग छिड़ गई है।

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में कार्डियो वार्ड में मरीजों को सुविधाएं न मिलने को लेकर डिपार्टमेंट के हेड ओम शंकर ने पीएमओ स्वास्थ्य मंत्रालय को ट्वीट कर इसकी शिकायत की थी। वह एमएस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कई बार पत्र देने के बाद भी ओम शंकर की ओर से सीसीयू, कार्डियो वार्ड को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में शिफ्ट नहीं किया गया।

जबकि प्रोफेसर ओम शंकर का कहना है कि अस्पताल एमएस के आदेश से नहीं बल्कि नियम से चलता है। वार्ड बनाने के बाद से कैथ लैब सहित अन्य वार्डो का ताला नहीं खुल पाया है प्रोफेसर ओम शंकर ने जून में आंदोलन किया था। तब जाकर उसका ताला खुला था।

सुपरस्पेशल्टी में कैथ लैब तो चल रहा है, लेकिन स्टाफ के अभाव और बेड की उपलब्धता न दिखने की वजह से मरीजों की भर्ती नहीं हो पा रही है। इस बारे में जब प्रोफेसर ओम शंकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एमएस ने जो भी पत्र दिया है उन सभी का जवाब दिया जा चुका है।

बीएचयू अस्पताल सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक दोनों जगह ह्रदय रोग विभाग को आवंटित है। ऐसे में शिफ्टिंग की कोई बात नहीं है, एमएस ह्रदय रोग विभाग के बेड पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्हें अधिकार नहीं है कि वह जिसे चाहे जहां भेज दे दोनों जगह पर संचालन नियमानुसार किया जा रहा है ।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट