ब्रांडेड दवा लिखने पर चार्जशीट किए जाएंगेे डॉक्टर, प्रिस्क्रीप्शन रजिस्टर का होगा ऑडिट

शिमला (हप्र)। स्वास्थ्य विभाग ने पर्ची पर ब्रांडेड दवा लिखने वाले डॉक्टरों को चेताया है। विभाग का कहना है कि अगर जेनेरिक के स्थान पर ब्रांडेड दवा लिखी तो उन्हें चार्जशीट किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। बता दें कि मरीजों को प्रिस्क्रीप्शन में ब्रांडेड दवा लिखने पर पचास चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस भेजा था। जवाब में कई डॉक्टरों का तर्क था कि मरीज को आराम न मिलने के कारण ही दवा बदलकर लिखी थी। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने अब इन्हें चेतावनी जारी की है। जिलों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भेजी ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि कांगड़ा के 30, कुल्लू के आठ और सोलन के 12 डॉक्टरों ने मरीजों को जेनेरिक की बजाय ब्रांडेड दवाएं लिखी हैं।
       ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार ने मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया करवाने के लिए अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोल रखे  हैं। पांच साल बीतने के बाद भी यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। इसका बड़ा कारण यह है कि सरकार के निर्देश के बावजूद डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक के बजाए ब्रांडेड दवाएं लिखकर दे रहे हंै। अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने भी डॉक्टरों को जेनेरिक दवा लिखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कई डॉक्टर इन निर्देशों को दरकिनार कर ब्रांडेड दवाएं लिख रहे हैं। इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि विभाग को डॉक्टरों के प्रिस्क्रीप्शन रजिस्टर का ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पता चल सकेगा कि डॉक्टर क्या दवा लिख रहा है। जो डॉक्टर ब्रांडेड दवाएं लिखता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
DM Pharma

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई