ब्लड प्रेशर की नकली दवाइयों का सप्लायर गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस ने ब्लड प्रेशर की नकली दवाइयां सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पता चला कि आरोपी ने शहर में 50 हजार स्ट्रिप से ज्यादा दवा सप्लाई की थी। इनमें से 21 हजार स्ट्रिप को पुलिस और औषधि नियंत्रण अधिकारी ने जब्त किया है। एडीसीपी धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भूपेन्द्र कुमार शर्मा (38) मूलत: खेडली हाल स्वेज फार्म सोड़ाला का रहने वाला है।
गत 9 अगस्त को दर्श फार्मा पर कार्रवाई के दौरान 21 हजार स्ट्रिप नकली लोसार एच टेबलेट बरामद की गई थी। फर्म के मालिक विनय मंगल ने उक्त दवा श्रीगणपति एंटरप्राइजेज चांदनी चौक दिल्ली के मालिक भूपेन्द्र शर्मा से खरीदने का बिल दिखाया था। पुलिस ने वहां दबिश दी तो आरोपी नहीं मिला। भूपेन्द्र के अलवर के रास्ते जयपुर आने की सूचना मिली थी। वह स्वेज फार्म स्थित मकान पर पहुंचा तो महेश नगर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सुपुर्द किया। पूछताछ में उसने रुडक़ी से दवा लेकर सप्लाई करने की बात कही थी, जिसके चलते उसे रुडक़ी लेकर गए और तस्दीक करवाई गई तो अन्य आरोपी नहीं मिला। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिछले दो साल से जयपुर में नहीं रह रहा था। वह फर्जी पेंशन डायरी प्रकरण सहित धोखाधड़ी के अन्य मामलों में भी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। सोड़ाला, मोतीडूंगरी सहित अन्य थानों में भी वांछित चल रहा है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़