ब्लैक फंगस की दवा की चोरी, दो स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार

मधुबनी। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए महत्वपूर्ण दवा एंफोटेरेसिन-बी की 20 वायल सदर अस्पताल के स्टोर से गायब होने में नगर थाने में तीन स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें दो फार्मासिस्टों जयप्रकाश व भृगुनाथ प्रसाद को पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। स्टॉफ नर्स चंद्रकला कुमारी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में अस्पताल अधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मूलरूप से कालाजार के लिए उपयोग होने वाली दवा एंफोटेरेसिन-बी का आखिरी बार उपयोग कालाजार की रोगी मधवापुर की लल्ली कुमारी पर 14 अप्रैल को हुआ। मई में किसी रोगी को यह दवा नहीं दी गई। जिले में ब्लैक फंगस का कोई रोगी भी सामने नहीं आया है।

एक जून को स्टोर मिलान के दौरान दवा के दो पैकेट गायब मिले। एक पैकेट में 10 वायल दवा होती है। इस प्रकार स्टोर से 20 वायल दवा गायब है। 75 वायल दवा बची है। बाद में दवा की 20 खाली वायल डीपफ्रिजर में रखी मिली। तीन जून को जब अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने खाली वायल के बार में स्टाफ नर्स चंद्रकला से पूछा था। इसके बाद चंद्रकला ने अधीक्षक को इसकी जानकारी लिखित दी थी।

मामला सामने आने पर सिविल सर्जन ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाई थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें स्टोर रूम में तैनात सभी कर्मियों को दोषी पाया गया है। टीम ने फार्मासिस्ट जयप्रकाश व भृगुनाथ प्रसाद के साथ ही स्टाफ नर्स चंद्रकला कुमारी के निलंबन के कार्रवाई की अनुशंसा की है। साथ ही स्टोर रूम में तैनात डाटा इंट्री ऑपरेटर मोहन कुमार झा के स्थानांतरण की अनुशंसा की है। टीम ने दोनों फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स से दवा के मूल्य के बराबर राशि वसूली की अनुशंसा भी की है। टीम को जांच में दवा भंडार के सामने लगा सीसीटीवी खराब मिला।

स्टाफ नर्स चंद्रकला की भूमिका को भी जांच दल ने संदिग्ध माना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कालाजार के मरीजों के इलाज में भी यह दवा उपयोग होती है। इसके लिए चंद्रकला दवा भंडार में जाती है। टीम ने इसकी कालाबाजारी की आशंका जताई है। सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों फार्मासिस्ट जयप्रकाश व भृगुनाथ प्रसाद पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक मास्टमाइंड सामने नहीं आया है। दवा की कस्टोडियन स्टॉफ नर्स चंद्रकला कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई