भारतीय स्वास्थ्य देखभाल का बाजार 2022 तक हो सकता है तीन गुना : एसोचैम

देश के उद्योग एवं वाणिज्य क्षेत्र की प्रतिनिधि संस्था, एसोचैम ने अपने एक अध्ययन का जिक्र करते हुए रविवार को कहा कि भारत में स्वास्थ्य देखभाल का बाजार 2022 तक तीन गुना बढ़कर 372 अरब डॉलर का हो सकता है।

एसोचैम-आरएनसीओएस के संयुक्त अध्ययन का हलावा देते हुए एसोचैम की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘मूल्य के मामले में भारत के स्वास्थ्य देखभाल बाजार का आकार 2016 के 110 अरब डॉलर से तीन गुना बढ़कर 2022 तक 372 अरब डॉलर का हो सकता है। इस प्रकार देश के स्वास्थ्य देखभाल बाजार में 22 फीसदी संयोजित सालाना विकास दर (सीएसजीआर) से इजाफा दर्ज किया जाएगा।’

अध्ययन में कहा गया है कि जीवन-पद्धति से संबंधित रोगों, वहन योग्य स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी संबंधी विकास, टेली मेडिसिन की उत्पत्ति, स्वास्थ्य बीमा का तेजी से प्रसार, अछूते बाजारों में कारोबारों के विलय व अधिकरण और कर लाभ, प्रोत्साहन व नियामक नीतियों जैसी सरकारी पहलों से भारत में स्वास्थ्य देखभाल का बाजार में प्रसार हो रहा है।

‘इंडियन हेल्थकेयर सेक्टर-एन ओवरव्यू’ नामक पत्र के मुताबिक, उम्रदराज लोगों की आबादी में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सेवा संबंधी पर्यटन में इजाफा और स्वास्थ्य सेवाओं पर लागत खर्च में लगातार कमी से चिकित्सा संबंधी उपकरणों के घरेलू बाजार को बढ़ावा मिलेगा, जोकि 2016 में चार अरब डॉलर था, और 15 फीसदी बढ़ोतरी के साथ वह 2022 तक 11 अरब डॉलर का हो जाएगा।

अध्ययन में कहा गया है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से भारतीय स्वास्थ्य सेवा बाजार, खासतौर से फार्मास्युटिकल के क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

एसोचैम के अनुसार, भारत का फार्मास्युटिकल यानी औषधि बाजार आकार के मामले में दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार है, जबकि मूल्य के हिसाब से इसका स्थान दुनिया में 13वां है।

  • Related Posts

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 6 views
    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 6 views
    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 8 views
    नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

    प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 9 views
    प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

    अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 5 views
    अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 17 views
    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस