भारत का अमेरिका को बड़ा झटका, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा के निर्यात पर सख्त पाबंदी

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से निपटने की मुहिम में भारत सरकार ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह के बावजूद केंद्र सरकार ने मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन के निर्यात पर पाबंदी और सख्त कर दी है तथा विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) की इकाइयों को भी रोक के दायरे में शामिल कर दिया गया है। सरकार देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण परिस्थिति बिगडऩे की आशंकाओं को देखते हुए ये रोक लगा रही है, ताकि देश में जरूरी दवाओं की कमी नहीं हो। विदेशी व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन तथा इससे बनने वाली अन्य दवाओं का निर्यात अब सेज से भी नहीं हो सकेगा, भले ही इसके लिए पहले मंजूरी दी जा चुकी हो अथवा भुगतान किया जा चुका हो। निर्यात पर बिना किसी छूट के पाबंदी रहेगी। बता दें कि सीमा शुल्क नियमों के मामले में सेज को विदेशी निकाय माना जाता है। इस कारण निर्यात पर रोक के आदेश आम तौर पर सेज पर लागू नहीं होते हैं। सरकार ने घरेलू बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन के निर्यात पर 25 मार्च को रोक लगाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में भारत और अमेरिका ने संयुक्त रूप से पूरी ताकत लगाकर बीमारी से लडऩे पर सहमति जताई। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात की है। उनसे हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा की खेप भेजने गुजारिश की है, ताकि हम कोविड-19 संक्रमितों का बेहतर इलाज कर सकें। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोनावायरस के इलाज में मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन सबसे बेहतर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट कर ट्रंप से बातचीत की जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि चर्चा काफी सकारात्मक रही। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत और अमेरिका मिलकर पूरी ताकत से लड़ेंगे। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या दुनियाभर में सर्वाधिक 3,11,301 हो गई है। इस महामारी से यहां अब तक आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और केवल न्यूयॉर्क में 3,565 लोग मारे गये हैं। शनिवार को न्यूयॉर्क में 630 और मौतें दर्ज की। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने आश्चर्यजनक रूप से ईसाइयों के त्योहार ईस्टर के लिए ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ के उपायों में ढील देने का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश को फिर से खोलना होगा। हम कई महीनों के लिए ऐसा नहीं करना चाहते हैं। देश के विभिन्न राज्यों में शनिवार से रविवार तक कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों के 472 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना के कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढक़र 3774 हो गई है। अब तक 267 लोग कोरोना से ठीक हो गए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अगर तबलीगी जमात के मामलों की तुलना की जाए तो एक बात सामने आती है कि देश में कोरोना मामले के दोगुने होने की दर 4.1 दिन हो गई है और अगर वह घटना नहीं हुई होती तो कोरोना के मामलों के दुगने होने की अवधि 7.4 दिन थी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई