भारत पोलियोमुक्त तो ब्राजील खसरामुक्त

रोहतक: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) समेत तमाम सर्वेक्षणों, रिपोर्टों के बाद पिछले दिनों जब भारत को पोलियोमुक्त घोषित किया गया तो स्वास्थ्य जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। अब इसी तरह की खुशी का मौका स्वास्थ्य की दुनिया में फिर आया है। डब्ल्यूएचओ ने ब्राजील को पिछले एक वर्ष में खसरे का कोई भी मामला न मिलने के कारण खसरामुक्त घोषित कर दिया है। खसरा उन्मूलन के लिए डब्ल्यूएचओ की अंतरराष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष मर्सिलीन डाहल-रेगिस ने जारी बयान में कहा कि कई वर्षों से चलाए जा रहे खसरा उन्मूलन अभियान में अथक मेहनत से यह सुखद परिणाम मिला है। शीघ्र ही संगठन ब्राजील को खसरामुक्ति का प्रमाण प्रदान करेगी।
ब्राजील में 1985 से 2000 तक खसरे का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया है। हालांकि 2013 में ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य पेरनामबुको और सियारा में खसरे के मामले सामने आए थे। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उन्होंने इस रोग को लेकर पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (पीएएचओ) के साथ काम किया था। खसरा नियंत्रण और ब्राजील में 165 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के लिए 12 करोड़ रियाल का संयुक्त निवेश किया गया था।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक