भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां और सिरप सड़क पर फेंक दिए

रायपुर। रजबंधा मैदान की फरिश्ता कांप्लेक्स से लगी सड़क पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां, टेबलेट और सिरप फेंक दिए गए। इनमें खांसी और शक्तिवर्धक सिरप के साथ-साथ कई तरह की टैबलेट और क्रीम वगैरह थीं। इसके आसपास कचरा बीनने वाले दो-चार बच्चे इकट्ठा हो गए और मवेशी भी पहुंचे। दरअसल ड्रग अफसरों के अनुसार जो दवाइयां कुछ हफ्ते की एक्सपायर रहती हैं, उसे संबंधित कंपनी को लौटाने का नियम है। ज्यादा समय हो गया तो उसे बायो मेडिकल वेस्ट के नियमों के अनुसार डिस्पोज करवाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार दवा बनाने में अलग-अलग कम्पोजीशन व केमिकल का उपयोग होता है। तय समय तक इसका प्रभाव एक सामान रहता है। एक्सपायरी का मतलब है कि केमिकल प्रभाव बदलने लगते हैं। ऐसे में फायदे के बजाय एक्सपायर्ड दवाइयों के साइड-इफेक्ट भी हो सकते हैं। वहीं अफसरों का कहना है कि यह घोर लापरवाही है, क्योंकि अगर मवेशी इसे खा लेते या बच्चे उठाकर ले जाते तो यह खतरनाक हो सकता है। जिसकी दवाइयां थीं, उस दुकानदार को कल ड्रग कंट्रोलर दफ्तर में तलब किया जा रहा है। अफसरों ने बताया कि इस अपराध में कारोबारी का ड्रग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। इंस्पेक्टर वर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि दवाइयों की एक दुकान कुछ साल से बंद थी। वह दूसरे कारोबारी ने ली और संभवत: उसी ने पहले से भरी दवाइयां सड़क पर फेंक दीं। इसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने मौके से 14 बोरियों में फेंकी गई दवा उठाई।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए