भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रोहतक। नशीली दवा का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ प्रशासन इस पर रोक लगाने के लिए कड़े प्रयास कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ नशीली दवा के कारोबारी इस कारोबार को बखूबी अंजाम दे रहें है। बता दें कि गोहाना बाईपास के नजदीक सीआईए पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित दवा की 720 शीशी बरामद की है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित दवा को रोहतक से बंसतपुर ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि बोहर गांव की तरफ से गोहाना रोड पर गोल चक्कर की तरफ से एक वैन आएगी। इसमें प्रतिबंधित दवाएं रखीं हैं। पुलिस ने गोल चक्कर पर नाका लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच सामने से वैन आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया। डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा की मौजूदगी में वैन की तलाशी ली गई। इस दौरान तीन कट्टों के अंदर प्रतिबंधित दवा की 720 शीशी मिली। प्रत्येक शीशी में 100 एमएल दवा थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिबंधित किया हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बसंतपुर निवासी सतबीर व ब्राह्मणवास निवासी सतीश को गिरफ्तार किया है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली