भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद, आरएमपी समेत 2 गिरफ्तार  

सूरतगढ़। पुलिस ने आरएमपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8350 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी जब्त की है। साथ ही, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सिटी पुलिस थाना प्रभारी निकेत पारीक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात बडोपल रोड पर एक कार को रोककर तलाशी ली तो प्लास्टिक के एक थैले में नशीली दवा के 4390 कैप्सूल बरामद हुए। इस मामले में कार चालक सरदारगढ़ निवासी समाऊन खान (23) पुत्र मुमताज को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। कार भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी समाऊन खान से पूछताछ की गई तो उसने यह नशीली दवा बीकानेर जिले के महाजन निवासी आरएमपी चिकित्सक मोहनलाल (53) पुत्र रामप्रताप छींपा से लाने की बात स्वीकार की। इस मामले में पुलिस ने बीकानेर में दबिश देकर आरएमपी चिकित्सक मोहनलाल के यहां से 3960 नशे के कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने आरएमपी चिकित्सक को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा