भारी मात्रा में पकड़ी गई नशीली कफ सिरप

 

रीवा। नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि लगातार नशे की भारी खेप जब्त की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ जिले में एक बार फिर नशे के कारोबारियों द्वारा लगातार नशे का कारोबार फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार बढ़ते कोरोना सक्रमण को देखते हुये नशा तस्कर भी नशीली सामानों का स्टोर कर रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना के चोरगढ़ी से सामने आया है। पुलिस ने नशीली सिरप जब्त करके तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

रायपुर कर्चुलियान थाना की पुलिस ने जांच के दौरान एक बुलेरो वाहन को जब्त करके उसकी तलाशी ली। वाहन से पुलिस को नशीली सिरप हाथ लग गई। जिस पर पुलिस आरोपित चोरगढ़ी निवासी अजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ की तो वह बताया कि लॉकडाउन लगने का अंदेशा होने के कारण वह नशीली सिरप का स्टोर कर रहा था। पुलिस उसके घर की तलाश ली तो उसके हाथ नशा का बड़ा जखीरा लग गया। पुलिस बुलेरा वाहन एवं घर से 40 पेटी, जिसमें 5 हजार नशीली सिरप की सीसी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि अजय पटेल पुराना नशा तस्कर है। पुलिस उससे पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से अजय को जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक कौल के बगीचे में दबिश देकर बोलेरो क्रमांक एमपी 17 सीबी0 723 को घेर लिया जिसमें अजय पटेल पुत्र ओम प्रकाश पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी रायपुर गिरफ्तार हो गया जबकि एक अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहा जब पुलिस ने बोलेरो जीप की तलाशी ली तो पुलिस को नशीली कफ सिरप की 5040 सीसी हाथ लग गई जिसकी कीमत तकरीबन 6 लाख 48 हजार रुपये आंकी गई है साथी पुलिस में बोलेरो जीप को भी जब्त किया है जिसकी कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी में बताया गया है कि जो दूसरा युवक मौके से फरार हो गया है उसकी पहचान उत्तम पटेल पुत्र छोटेलाल पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी रायपुर के रूप में की गई है वह लंबे समय से नशीली कफ सिरप के बिक्री के कारोबार में जुड़ा हुआ है पकड़े गए युवक अजय पटेल का वह साथी है ।इसके पूर्व भी अजय पटेल के साथ उत्तम पटेल पर नशीली कफ सिरप बेचने का मामला पंजीबद्ध किया जा चुका है।

 

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़