भारी मात्रा में पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाएं, लाखों में बताई जा रही कीमत

दुमका। नशीली और प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ आए दिन भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त भी की जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड के दुमका में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित दवा बरामद की है। इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के सरायकुंआ मुहल्ले में एक ट्रांसपोर्ट से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा मंगाई जा रही है।

इस सूचना पर पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार के साथ छापेमारी की गई। जिसमें एक ट्रक से अलग-अलग कंपनियों की प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। बताया जा रहा कि नशा करने में इस्तेमाल होने वाली इन प्रतिबंधित दवाओं की कीमत करीब साढ़े 6 लाख से ज्यादा है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा ने बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार प्रतिबंधित दवा पटना से रांची और रांची से दुमका मंगाई गई है। इस मामले में संलिप्त कारोबारियों को चिन्हित कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद ड्रग इन्स्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के अवैध कारोबारियों की ओर से इतनी मात्रा में प्रतिबंधित दवा मंगाने की सूचना पर कार्रवाई की गई।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी