भ्रूण लिंग जांच करते लैब संचालक समेत दो काबू

जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने कोटपूतली में चल रहे फर्जी भ्रूण लिंग जांच केन्द्र पर छापा मारकर नारेडा निवासी लैब संचालक ओमप्रकाश और हरसौरा मांजरा निवासी दलाल सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दौसा, अलवर, भरतपुर में कुछ दलाल टाइप के लोग गर्भवती महिलाओं का भ्रूण लिंग जांच कराते हैं। दलालों से फोन पर बात कर सत्यापन कराया गया। इस पर एक गर्भवती महिला व सहयोगी को पैसे देकर भेजा गया। दलाल सुरेन्द्र ने महिला व सहयोगी को दौसा के कलेक्ट्री सर्किल पर बुलाया। फिर वाहन से कोटपूतली के नारेड़ा ले गए। वहां नीलकण्ठ लैब पर ले जाकर देर रात टेक्नीशियन ओमप्रकाश ने कमरे में अंधेरा करके जैल लगाकर डिब्बी नुमा वस्तु से गर्भवती महिला की जांच कर मनगढ़ंत रूप से भ्रूण लिंग की जानकारी दी। इशारा मिलते ही टीम ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 21 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज