मकान पर छापा, नकली सेनेटाइजर बनाने वाले दो भाई गिरफ्तार

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के डर के चलते बाजार में सेनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी करने वालों की पौ-बारह हो रही है। लखनऊ पुलिस और ड्रग्स विभाग ने महानगर से नकली सेनेटाइजर बनाने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके घर के अंदर से भारी मात्रा में नकली सेनेटाइजर की छोटी-बड़ी बोतलें, पैकिंग करने वाला रैपर, अन्य सामान व कच्चा माल बरामद हुआ है। ये नकली सेनेटाइजर महानगर के निशातगंज के गली नंबर 6 के एक छोटे से घर में बनाया जा रहा था। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग्स और लखनऊ पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान इस घर से भारी मात्रा में नकली सेनेटाइजर बरामद हुआ। नकली सेनेटाइजर के साथ ही, भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकिंग होने वाली बोतलें, रैपर भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में नकली सेनेटाइजर बनाने वाले दो सगे भाई नीरज खरे और संजय खरे को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरोना की वजह से जहां एक तरफ सेनेटाइजर और मास्क की डिमांड बढ़ी है, तो वहीं दूसरी तरफ जमाखोरों और मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस लगातार मेडिसिन मार्केट में जाकर छापेमारी शुरू कर दी है। बीते कई दिनों से अमीनाबाद के मेडिसिन मार्केट में दुकानदारों से मिलकर उन्हें सचेत भी किया गया। लखनऊ के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी ड्रग्स विभाग की टीम छापेमारी कर रही है और पुलिस एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत