मकान पर छापा, प्रतिबंधित दवा ट्रासकैन प्लस का जखीरा जब्त 

बलौदा बाजार, रायपुर (छग)। पुलिस ने एक मकान पर रेड कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रासकैन प्लस का जखीरा बरामद किया है। वहीं, आरोपी एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

जानकारी अनुसार पुलिस को ज्वाला चतुर्वेदी के पीतल कारखाना के पीछे स्थित घर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री के लिए मंगाई गई नशीली दवाओं ट्रासकैन प्लस की खेप रखी होने की जानकारी मिली। यह दवा पहले पेट दर्द से निजात के काम आती थी, पर अब इस पर प्रतिबंध लग चुका है। आरोपी इसे नशे की दवा के रूप में अवैध रूप से बेच रहा था। छापामारी के दौरान मकान की तलाशी ली गई तो कूलर के पीछे छिपाकर रखे गए एक कार्टून में 5 डिब्बों में 18 स्ट्रिप प्रतिबंधित मादक कैप्सूल ट्रासकैन प्लस दवा (कुल 720) मिली। आरोपी ने पूछताछ में नशीली दवाओं के ट्रांसपोर्ट में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी ज्वाला चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ज्वाला चतुर्वेदी पूर्व में भी नशीली दवाओं का व्यापार करने के आरोप में जेल जा चुका है। उस समय वह नशीली दवाओं की सप्लाई बालाघाट (मप्र) से करता था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन