मकान पर रेड कर नशीली दवा-इंजेक्शन का जखीरा पकड़ा, युवक गिरफ्तार

अंबाला/सरहिंद। सीआइए सरहिंद की पुलिस ने अंबाला में एक युवक के घर पर छापामारी कर भारी मात्रा में नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गत 30 मार्च को एनडीपीएस मामले में दोषी करार दिया गया था। आरोपी युवक की पहचान पुलकित उर्फ पंकज निवासी चंदरपुरी कॉलोनी, अंबाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 4000 नशीले इंजेक्शन और 4000 नशीली दवा की शीशियां बरामद की हैं। बताया गया है कि आरोपी युवक आगरा से करीब पांच लाख रुपये की नशीली दवा और इंजेक्शन लेकर आया था। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि रेड के वक्त आरोपी कार में सवार होकर भागने लगा, लेकिन तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने माना है कि वह नशीली दवा आगरा से लेकर आता था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पहले गत 30 मार्च को थाना मूलेपुर की पुलिस ने पुलकित के सप्लायर हेमंत कुमार उर्फ हनी पुत्र नरिदर कुमार निवासी अंबाला को पुल नहर नरवाणा ब्रांच पोला से नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल से गिरफ्तार किया था। तब उसके कब्जे से पुलिस ने 250 नशीले टीके, 1937 नशीली दवा की शीशी बरामद की थी। पुलिस पूछताछ में हेमंत ने माना था कि वह नशीली दवा पुलकित उर्फ पंकज से लाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने इस मामले में दोनों को नामजद किया था, लेकिन पुलकित की गिरफ्तारी बाकी थी।

Related Posts

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

रायपुर (छत्तीसगढ़)। ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कॉस्मेटिक उत्पादों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 14 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए