मकान से नशीली दवा कोरेक्स की खेप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सोनबरसा। मकान से नशीली दवा कोरेक्स की खेप जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवई इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर मेन रोड में की। छापेमारी के दौरान एक मकान के कमरे से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां व टेबलेट बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा निवासी राजेश कुमार पुत्र शत्रुध्न महतो के रूप में हुई है।

यह है मामला

कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। तस्कर के ठिकाने से 100 मिली की 280 बोतल कोरेक्स दवा तथा 786 पत्ता नशीली टेबलेट बरामद की हंै। पता चला कि जब्त नशीली दवा की खेप को नेपाल भेजने की तैयारी थी।

गिरफ्तार तस्कर व जब्त नशीली दवाइयों को स्थानीय थाने के हवाले कर दिया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

टीम में ये रहे शामिल

छापेमारी दल में कंपनी कमांडर के अलावा कांस्टेबल शहनाज खातून, सी नागार्जुन, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, दोनताला देवी, आशीष कुमार, मोना शामिल रहे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन