मधुमेह की आयुर्वेदिक दवा एसएम-9 जांच में फेल, लगेगा प्रतिबंध

गाजियाबाद। मधुमेह की आयुर्वेदिक दवा एसएम-9 का नमूना जांच में फेल हो गया है। दवा में लेड की मात्रा अधिक पाई गई, जो गुर्दे पर असर डालती है।

जिसके बाद इस दवा को बाजार से हटाने का निर्देश दिए गए हैं और दिल्ली की कंपनी पर एफआईआर की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी की मां को गुर्दे की समस्या होने पर इस दवा का नमूना लिया गया था।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार राणा ने बताया कि दवा का नमूना 20 जून को खोड़ा से लिया गया था और लखनऊ जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को जांच की रिपोर्ट आई।

रिपोर्ट में पता चला कि इससे दिमाग सहित किडनी लीवर पर भी काफी असर पड़ता है। एक उच्च अधिकारी की मां को जब समस्या हुई और जब कारणों की जांच हुई तो, पाया गया कि वह मधुमेह की दवा एसएम-9 का सेवन कर रही थीं।
इसके बाद इस दवा का सैंपल लिया गया जो जांच में फेल आया है। इस दवा को बाजार से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

नई बस्ती स्थित सभी दुकानदारों को इस दवा के बेचने पर और सप्लाई लेने पर रोक लगाने को कहा गया है।
डॉ. अशोक राणा ने बताया कि दवा कंपनी को नोटिस भेजकर उससे दवा का फार्मूला मांगा गया है। सारी कार्रवाई के बाद कंपनी पर एफआईआर कराई जाएगी और पूरे प्रदेश में इस दवा की सप्लाई को बंद करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले गुड हेल्थ दवा को भी प्रदेश में बैन कर दिया गया है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक