मधुमेह रोगियों के लिए राहत भरी खबर, खोजा कारगर उपाय

नई दिल्ली। मधुमेह से पीडि़त रोगियों में अब किडनी-आंखों की समस्याओं का खतरा कम हो सकेगा। इसके लिए वैज्ञानिकों ने कारगर उपाय खोज लिया है। इससे रोगियों को काफी राहत मिल सकेगी।

बता दें कि डायबिटीज वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। आंकड़े बताते है कि 20-79 वर्ष के 53.7 करोड़ से अधिक वयस्कों को मधुमेह (डायबिटीज) की समस्या हो सकती है। यानी आज लगभग हर 10 में से एक व्यक्ति मधुमेह के साथ जी रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो यह संख्या 2030 तक 64.3 करोड़ और 2045 तक 78.3 करोड़ तक बढ़ सकती है।

डायबिटीज गंभीर क्रोनिक समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज गंभीर क्रोनिक समस्या है। वहीं, इसके कारण शरीर के कई अन्य अंगों पर भी नकारात्मक असर होने का खतरा हो सकता है। अगर ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहता है तो इसके कारण शरीर में कई और भी प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज की स्थिति के कारण आंखों, किडनी, लिवर, हार्ट पर नकारात्मक असर हो सकता है।

मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी होगी यह दवा

इन जोखिमों से बचाव के लिए विशेषज्ञों ने एक खास दवा की खोज की है। यह दवा डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने में मददगार हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये दवा मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकती है।

आंखों और किडनी का हो सकेगा बचाव

शोधकर्ताओं ने एक नई अवरोधक दवा की पहचान की है। इससे मधुमेह की दो जटिलताओं- आंखों और किडनी को होने वाली क्षति को रोकने में मदद मिल सकती है। अब तक चूहों पर किए गए शोध में इस दवा के विशेष लाभ देखे गए हैं, इंसानों पर अध्ययन शुरुआती चरणों में हैं।

अध्ययनकर्ता बताते हैं कि डायबिटीज रोगियों में होने वाली किडनी और आंखों की समस्याओं में पाया गया है कि इन विकारों में ग्लोमेरुलस (रक्त को फिल्टर करने वाली छोटी वाहिकाओं का नेटवर्क) में होने वाली समस्याओं को हेपरानेज अवरोधक ड्रग के माध्यम से कम किया जा सकता है। ये न सिर्फ ब्लड शुगर बढऩे के कारण आंखों को होने वाली क्षति से बचा सकती है, साथ ही किडनी की समस्याओं को कम करने में भी इससे लाभ मिलने के संकेत हैं।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए