मध्‍य प्रदेश में मिली नकली दवा का धंधा करने वाले सरगना की लोकेशन

नकली दवा का धंधा करने वाले सरगना अनुपम गोस्वामी की लोकेशन मध्य-प्रदेश में मिली है। फतेहपुर जनपद के खागा थानांतर्गत अजुवा निवासी अनुपम गोस्वामी नकली दवा सप्लाई का सरगना है। खुल्दाबाद पुलिस ने पिछले दिनों उसका माल पकड़ा था। अतरसुइया स्थित गोदाम में भारी मात्रा में इंजेक्शन और रैपर बरामद किए थे। तब से पुलिस अनुपम की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस की एक टीम अभी भी फतेहपुर जनपद में डेरा डाले हुए है। यहां सरगना के कुछ खास करीबियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कई मोबाइल नंबर भी सर्विलांस में लगाए गए हैं। तो वही खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि अनुपम गोस्वामी की तलाश जारी है। वह उत्तर-प्रदेश छोड़कर भाग गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी लोकेशन मध्‍य प्रदेश में मिल रही है। पुलिस को आशंका है कि वहीं वह अपने गिरोह के किसी सदस्य के घर में छिपा है। पुलिस टीम जल्द ही मध्य-प्रदेश के लिए रवाना होगी।

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 3 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 4 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 5 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 15 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 16 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 13 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत