मरकज में आए 24 लोग कोरोना पॉजिटिव, 9 की मौत, 700 क्वारंटीन सेंटर भेजे

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में मौजूद 24 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने कहा कि हमें सटीक आंकड़ा नहीं पता, लेकिन मरकज में 1500 से 1700 लोग इकट्ठा हुए थे। अभी तक 1033 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक 334 लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि 700 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। मरकज सेंटर पर डॉक्टरों की टीम डेरा जमाए हुए हैं और सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके अलावा आस-पास के इलाके को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज का मामला तब खुला, जब दिल्ली में 64 साल के एक शख्स की मौत हुई। यह शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद 33 लोगों को भर्ती कराया गया, जिसमें से कुछ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूरा अमला हरकत में आया और पूरे सेंटर को खाली कराया गया। जानकारी मिली कि जमात के मरकज में 15 देशों से लोग आए थे। इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका समेत कई देश शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या इंडोनेशिया से आए लोगों की थी। सूत्रों के मुताबिक, 800 लोग इंडोनेशिया के मरकज में ठहरे थे। अब इनकी जांच शुरू हो गई है। निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल जमात में से 9 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी। मरने वालों में तेलंगाना से लेकर कश्मीर तक पहुंचे लोग हैं। इसके बाद पूरे देश में हडक़ंप मच गया है। हर प्रदेश ने अलर्ट जारी किया है। जमात से आए लोगों की तलाश की जा रही है। तेलंगाना में करीब 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि तमिलनाडु में 800 लोगों की पहचान की गई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन