मरीजों को अगर मिलना है तो लेनी पड़ेगी 50 रूपए की टिकट

जयपुर। अब अगर आप कभी अस्पताल में अपने किसी परिजन से, जो अस्पताल में एडमिट है। उससे मिलने जाते है तो आपको 50 रूपए देने होंगे। ये हम नहीं बल्कि राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल कह रहा है। अस्पताल ने अनोखा फैसला किया है।

फैसले के तहत मरीज से मिलने आने वाले परिजनों से 50 रुपए शुल्क के तौर पर लिए जा सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन में भीड़ कम करने के उद्देश्य से यह शुल्क लागू करने का विचार किया है। दरअसल 18 सितंबर को होने वाली राजस्थान मेडिकल रीलिफ सोसायटी की बैठक में इस शुल्क का प्रस्ताव रखा जा सकता है।

वहीं इस शुल्क को लेकर लोगों का विरोध अभी से शुरू हो गाय है। दरअसल सवाईमानसिंह अस्पताल में आने वाले करीब 70 से 80 प्रतिशत गरीब या मध्यम वर्गीय होते हैं। इनमें से भी करीब 50 से 60 प्रतिशत सरकार की निशुल्क योजनाओ में चिह्नित गरीब श्रेणी के मरीज होते हैं। अब अस्पताल प्रशासन इन मरीजों और उनके परिजनों की आर्थिक स्थिति को नजरअंदाज करते हुए यहां अस्पताल में मरीज से मिलने आने वाले परिजनों से ही 50 रुपए प्रति परिजन वसूली की तैयारी में जुट गया है।

सवाईमानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीएस मीणा का कहना है कि 50 रूपए शुल्क पहले हम उसमें आने वाली बाधाओं को भी देखेंगे। यदि शुल्क लगाया जाना तर्क संगत और व्यावहारिक होगा तो ही लगाया जाएगा। कुछ विभागों में नई जांचों के लिए सामान्य मरीजों की दरें भी तय की जानी है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी