मरीजों को कम दवा देने में फर्मासिस्ट को किया गया निलंबित

संदलपुर (कानपुर देहात)। जिले में नामांकन का जायजा लेने निकले डीएम अचानक हवासपुर सीएचसी पहुंच गए। वहां फार्मासिस्ट की ओर से मरीजों को कम दिए जाने की शिकायत की गई। डीएम ने फार्मासिस्ट को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, अनुपस्थित डॉक्टरों के वेतन रोके जाने की कार्रवाई को कहा।

गुरुवार को डीएम जेपी सिंह एसपी केके चौधरी के साथ हवासपुर अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मरीजों के पर्चों पर लिखी दवा को कम देने की शिकायत की गई। जांच में मामला सही पाया गया। फार्मासिस्ट की ओर से मरीजों को कम दवा देकर रजिस्टर में पूरा दर्शाया गया। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फार्मासिस्ट विकास पांडेय को तत्काल प्रभव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर देखा। इस दौरान डॉ. रिफिका, डॉ. गुफरान बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। उन्होंने एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि शासन स्तर से पर्याप्त दवाएं भेजी जा रही हैं। इसके बाद भी मरीजों तक दवा न पहुंचना घोर लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे मामले दोबारा सामने आए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा को टीकाकरण बेहतर ढंग से किए जाने के निर्देश दिए।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज