मरीज को कंपाउंडर ने लगाया एक्सपायर्ड इंजेक्शन, परिजनों का हंगामा

श्रीगंगानगर। शहर में विनोबा बस्ती पार्क के निकट एक प्राइवेट हॉस्पिटल के कंपाउंडर ने मरीज को उसके घर पर एक्सपायरी तारीख का इंजेक्शन लगा दिया। जब परिजनों को इसका पता लगा तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर डाला। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इस दौरान दोनों पक्षों के मौजिज लोगों ने बीच-बचाव करते हुए राजीनामा करा दिया। जानकारी के अनुसार विनोबा बस्ती निवासी एक व्यक्ति का गत दिनों पित्त में पत्थरी का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा देने के लिए परिजनों ने अस्पताल के कंपाउंडर को घर पर बुलाकर उससे मरीज को इंजेक्शन लगवाया। परिजनों की नजर इंजेक्शन पर पड़ी तो पता चला कि मरीज को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया गया है। इंजेक्शन पर जनवरी 2019 एक्सपायरी तारीख अंकित थी। परिजनों ने तुरंत मरीज को अस्पताल पहुंचाया और वहां हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में पुलिस और अन्य लोगों ने आकर मामला शांत कराया।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट