महामारी में कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन, हरियाणा -दिल्ली और यूपी में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच कुछ लोग ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाओं की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में बुधवार को पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी से इनकी कालाबाजारी में लिप्त कई लोगों को धर दबोचा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जहां ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार लोगों गिरफ्तार किया, वहीं हरियाणा पुलिस ने ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी में शामिल 76 लोगों को अरेस्ट किया. यूपी में एसटीएफ ने दो भाइयों को पकड़ा है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ किया। बिहार शरीफ, नालंदा के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोविड महामारी के बीच ये लोग ऑक्सीजन सप्लाई देने के नाम पर पैसे इकट्ठा करके धोखाधड़ी करते थे। इनके पास से बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की गई है। अकाउंट से करीब एक करोड़ का लेनदेन हुआ, हालांकि, अब पुलिस ने उसे सीज कर दिया है।

ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर ठगी करने वाले लोग ‘छोटे चौधरी गैंग’ गिरोह के लोग हैं। बिहार के नालंदा से इस गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार किये गए हैं। दिल्ली के कई व्यक्तियों सहित पूरे भारत में कई लोगों को इन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के बहाने ठगा था। इनके पास से 21 मोबाइल फोन, 22 सिम कार्ड जब्त किये गए हैं। लैपटॉप, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक अकाउंट का भी पता चला। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच दवाओं व ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर हरियाणा पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। पुलिस ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी में लिप्त 76 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अब तक कुल 37 एफआईआर दर्ज कर ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी में गिरफ्तार आरोपियों से 132 रेमेडिसविर इंजेक्शन और 411 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बरामद ऑक्सीजन सिलेंडर व इंजेक्शन केस प्रापर्टी बनाने की बजाय संक्रमितों के इलाज में इस्तेमाल के लिए स्थानीय प्रशासन को दिए जा रहे हैं। यूपी एसटीएफ ने अस्पताल के फर्जी लेटर पैड से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले दो भाइयों को लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से ऑक्सीजन के 40 भरे सिलेंडर बरामद हुए हैं। मेडिसिन हॉस्पिटल के नाम पर फर्जी डिमांड लेटर भी बरामद हुआ है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए