मानकों पर खरी नहीं उतरी ये 15 दवाइयां

जोगेंद्रनगर, मंडी (ह.प्र.)। आयुर्वेद विभाग की औषध परीक्षण प्रयोगशाला में 15 औषधियां मानकों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। इन्हें अब बाजार और आयुर्वेदिक फार्मेसी में सप्लाई के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। औषध परीक्षण प्रयोगशाला में पहली अप्रैल से 13 दिसंबर तक करीब 181 आयुर्वेदिक दवाओं के सैंपल परीक्षण के लिए पहुंचे। इनमें 15 औषधियां मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। गौरतलब है कि सरकारी फार्मेसी से करीब 50, ड्रग कंट्रोल से 37 और निजी फार्मेसी से 94 औषधियां गुणवत्ता परीक्षण के लिए जोगेंद्रनगर स्थित औषध परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए पहुंची थी। इनमें अभी तक 15 औषधियों को वैज्ञानिकों द्वारा नकार दिया गया है। बीते वर्ष भी करीब 577 औषधियों का परीक्षण प्रयोगशाला में हुआ था। उस समय 61 औषधियां आयुर्वेद विभाग के मानकों पर सही नहीं उतर पाई थी। प्रदेश की करीब 45 आयुर्वेदिक फार्मेसी और 1200 से अधिक फार्मेसी केंद्रों में आयुर्वेदिक दवा आपूर्ति करने से पहले औषध परीक्षण प्रयोगशाला में औषधियों का परीक्षण किया जाता है। प्रदेश की एकमात्र औषध परीक्षण प्रयोगशाला को हाल ही में केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एक बुकलेट में भी शामिल किया गया है। इस बारे में राजकीय औषध परीक्षण प्रयोगशाला, जोगेंद्रनगर के प्रभारी विपन कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से 13 दिसंबर तक द्रव्यगुण प्रयोगशाला में 181 औषधियां परीक्षण के लिए पहुंची थी। इनमें 15 औषधियां आयुर्वेद के मानकों पर सही नहीं उतर पाई हैं। इनकी बाजार और आयुर्वेदिक फार्मेसी में आपूर्ति प्रतिबंधित रहेगी।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए