मास्क का बाजार 29 हजार गुना बढ़ा, हर दिन 1600 करोड़ की बिक्री

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते मास्क का बाजार पिछले दो महीने में 29 हजार गुना बढ़ गया है। रोजाना लगभग 1600 करोड़ की बिक्री हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए एन-95 मास्क सबसे बेहतर बताया है। इसके बाद थ्री प्लाई मास्क को भी सुरक्षित माना गया है। एन-95 और थ्री प्लाई दोनों ही डिस्पोजेबल मास्क हैं। ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग लाइसेंस होल्डर फाउंडेशन के नेशनल प्रेसिडेंट अभय पांडे ने 31 जनवरी 2020 को भारत सरकार को चिठ्ठी लिखकर एन-95 मास्क का एक्सपोर्ट रोकने की अपील की थी। सरकार ने तुरंत एन-95 मास्क का एक्सपोर्ट रोक भी दिया। इसके बावजूद देश में इसकी कमी है। अभय बताते हैं कि जनवरी से लेकर अब तक एन-95 मास्क का बाजार करीब 29 हजार गुना बढ़ गया है। पहले रोजाना औसतन एक हजार 670 मास्क बिकते थे। अब हर दिन करीब 4 करोड़ एन-95 मास्क बिक रहे हैं। इसके बावजूद बाजार में इसकी कमी बनी हुई है, क्योंकि देश में प्रतिदिन 10 करोड़ एन-95 मास्क की जरूरत है।
मांग बढऩे के साथ एन-95 मास्क की कीमत भी बढ़ी है। अब एक मास्क की कीमत 350 से 400 रुपए हो गई है। ऐसे में अभी एन-95 का प्रतिदिन का कारोबार 1600 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं, अभी करीब तीन करोड़ थ्री प्लाई मास्क का प्रोडक्शन रोज हो रहा है। इसकी कीमत अब 16 रुपए हो चुकी है। इस हिसाब से करीब 48 से 50 करोड़ रुपए तक का थ्री प्लाई मास्क का प्रतिदिन कारोबार हो रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि पिछले पूरे साल पांच लाख एन-95 मास्क की भी जरूरत नहीं थी। ये मास्क भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग ही ले रहे थे। अब अचानक इनकी डिमांड बढ़ गई है। अभय बताते हैं कि एन-95 मास्क को छह घंटे से ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
कोरोना के संदिग्धों के बीच काम कर रहे डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी और सुरक्षाकर्मियों को दिन में चार एन-95 मास्क का इस्तेमाल करना पड़ता है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक अगर आप इसे समय रहते चेंज नहीं करेंगे, तो इसमें नमी आने लगती है, जिससे वायरस पनपने की आशंका होती है। गौरतलब है कि एन-95 मास्क बनाने की लागत 11 रुपए आती है। पहले यह 150 रुपए में बिकता था, लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण बढऩे के कारण अब एक मास्क 300-400 रुपए में बिक रहा है। कुछ जगहों पर यह 700 रुपए तक भी बिक रहा है। वहीं, थ्री प्लाई मास्क की लागत 2 रुपए से ज्यादा नहीं है, लेकिन यह 16 रुपए में बिक रहा है।
……………………..

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 20 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत