मिजोरम में पहली बार हुई सफल ओपन-हार्ट सर्जरी

आइजोल : मिजोरम में अपनी तरह की पहली चिकित्सा प्रक्रिया में डॉक्टरों के एक समूह ने आइजोल के एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक उच्च जोखिम वाले दो हृदय रोगियों की ओपन-हार्ट सर्जरी की। इसकी जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

ट्रिनिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. लालरिंटलुआंगा जहाउ ने कहा कि कार्डियो-थोरेसिक और वास्कुलर सर्जन (सीटीवीएस) डॉ. राहुल चंदोला के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने सप्ताहांत में दिल की सर्जरी की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के लिए टीम को दिल्ली से लाया गया था।

उन्होंने कहा कि क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित 67 और 59 वर्ष के दो रोगियों पर कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।

मरीज उच्च जोखिम वाले थे और उनका हृदय केवल 25 प्रतिशत कार्य कर रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी कुछ धमनियां अवरुद्ध होने के कारण रक्त उनके फेफड़ों तक नहीं जा पा रहा था।

उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद मरीज ठीक हो रहे हैं और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 10 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 21 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 16 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए