मीडिया लिखी कार में नशीले कफ सीरप की तस्करी, युवक अरेस्ट

रीवा (मध्य प्रदेश)। मीडिया लिखी कार में नशीले कफ सीरप की तस्करी करने का मामला प्रकाश में आया है। रीवा शहर की सिविल लाइन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से यूट्यूब चैनल का एक आई कार्ड भी बरामद हुआ है। जिस कार में तस्करी की जा रही थी, उस पर मीडिया लिखा हुआ मिला है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के कब्जे से 1 लाख 72 हजार कैश सहित 600 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार पुलिस को नशीली कफ सिरप की तस्करी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। रीवा की हमीदिया कॉलोनी में एक युवक दिल्ली नंबर की एक कार में आया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की कार की तलाशी ली।

कार में पुलिस को आरोपी के पास से पांच पेटी कोरेक्स कफ सिरप मिली है। इन पेटियों में कुल 600 शीशी नशीली कफ सिरप कोरेक्स मिली। इसके अलावा आरोपी युवक से 1 लाख 72 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया

पुलिस के मुताबिक इस नशे के कारोबार में और भी लोगो के शामिल होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पता चला है कि जब्त की गई कार के जरिए लंबे समय से नशे का कारोबार किया जा रहा था।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया