मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी कर नशीली टैबलेट बरामद की

गोरखपुर। मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी कर नशीली टैबलेट बरामद करने का मामला सामने आया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल कॉलेज रोड स्थित झुंगिया बाजार इलाके में अर्चना मेडिकल एजेंसी पर रेड की। वहां गर्भधारण जांच किट, गर्भपात कराने वाली दवा की चार विभिन्न ब्रांड की नशीली दवाओं की 4200 टैबलेट भी बरामद हुईं।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम नशीली दवा बिकने की पुख्ता सूचना के बाद पहले एक क्लीनिक पर पहुंची थी। वहां अल्प्राजोल टेबलेट के बारे में पूछने पर अर्चना मेडिकल एजेंसी का नाम बताया गया। टीम ने अर्चना मेडिकल एजेंसी पर जाकर रेड की।

यह मेडिकल एजेंसी पंजीकृत है, लेकिन यहां दवाओं की खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। वहां गर्भधारण किट के साथ ही गर्भपात से संबंधित दवाएं भी मिलीं। इन दवाओं को बिना डॉक्टर के पर्चे पर ही बेचा जा रहा था। यहां से आलरिलैक्स व क्लोनाफिट दवाओं के सैंपल भी लिए गए। उन्हें लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजा गया है।

इन दवाओं से संबंधित कोई अभिलेख ड्रग इंस्पेक्टर के मांगने पर दुकानदार नहीं दिखा सका। अन्य दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड भी दुकान में नहीं मिला। इसके चलते संचालक को नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड मांगा गया है। रिकॉर्ड नहीं दिखाए जाने की स्थिति में लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 15 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा