मेडिकल कौंसिल भ्रष्टाचार का अखाड़ा, होगा संशोधन 

नई दिल्ली। संसद ने मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) सितंबर 2020 तक दो साल के लिए शक्ति छीनने वाला विधेयक राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया। इंडियन मेडिकल कौंसिल (संशोधन) विधेयक 2019, अब 21 फरवरी को जारी अध्यादेश की जगह लेगा। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि मेडिकल कौंसिल जवाबदेही पूरी करने में पूरी तरह विफल रहा और देश में व्यापक धारणा बन गई थी कि यह भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है। उन्होंने कहा कि गणमान्य डॉक्टरों को बोर्ड आफ गवर्नर्स (बीओजी) के रूप में जवाबदेही निभाने की शक्ति प्रदान की गई है और यह प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम (सरकार) उनके काम में दखल नहीं दे रहे हैं लेकिन हम उनके कामकाज पर गहरी नजर रख रहे हैं। बोर्ड आफ गवर्नर्स के विभिन्न कदमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जहां 2018-19 के दौरान कुल 21 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई थी, वहीं 2019-20 में यह संख्या बढक़र 27 हो गई है। उन्होंने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या भी वर्तमान वर्ष में बढक़र 35,327 हो गई है। 2018-19 में सीटों की संख्या 33,422 थी। भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए करीब 59 लोग प्रणाली से हटाए गए हैं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 12 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ