मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव आज देशव्यापी हड़ताल पर

दमोह (राजस्थान)। मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव आज देशव्यापी हड़ताल पर हैं। बता दें कि जनविरोधी, श्रम विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एवं संयुक्त ट्रेड यूनियनों की लंबित जायज मांगों को लेकर बुधवार को देशव्यापी आम हड़ताल आहुत की गई है। इसमें फाउंडेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिवस एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त ट्रेड यूनियनों की प्रमुख मांगें रखी हैं। दमोह एमआर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को संकटग्रस्त कर आम जनता को बदहाल कर देने वाली निजीकरण, उदारीकरण, भूमंडलीकरण की घातक नीतियों को बदलने की बात कही। यूनियन अध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष ऋषि तिवारी, सचिव अरुण गुप्ता, सह सचिव पुनीत हजारी, प्रियरंजन कुमार ने यूनियन के सभी सदस्यों से आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपए प्रति माह, न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपए, स्थाई काम स्थाई भर्ती लागू करें, फिक्स टर्म एंप्लॉयमेंट को वापस लें, श्रम कानूनों का संहिताकरण वापस को लें, मालिकों के हित में श्रम कानून को पलटने पर रोक लगाना आदि शामिल हैं।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक