मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने विभिन्न स्थानों पर मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। इस दौरान उन्हें कई कमियां भी मिलीं, जिस पर उन्होंने स्टोर संचालकों को दुरुस्ती के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि धमोरा, रठोंडा और मिलक में अभियान चलाया गया। इस दौरान मेडिकल स्टोरों पर लाइसेंस तो पाए गए। लेकिन, कई अनियमितायें भी मिली। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों से आरोग्य सेतु केप डाउनलोड करवाने के बाद रजिस्टर में अंकित करके ही दवाओं की बिक्री करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्धारित मूल्य पर ही दवाओं की बिक्री करने तथा दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने के निर्देश भी दिए। कहा कि शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाए। दुकान में कम से कम स्टाफ रखा जाए। इसके साथ ही सर्दी, जुकाम व बुखार की दवा लेने वाले मरीज का नाम, पता व मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित करने के भी निर्देश दिए।
बतादे मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। इस दौरान उन्हें कई कमियां भी मिलीं इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। साथ ही चेकिग के दौरान जो मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर चले गए थे, उन्हें भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी दी गई। कहा कि यदि भविष्य में ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इस दौरान मिली अनियमितताओं को निरीक्षण आख्या में अंकित किया गया, जिसे सहायक आयुक्त औषधि को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया। उनकी संस्तुति पर मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

 

Related Posts

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

मुंबई। सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश का मामला सामने आया है। आयातित दवा में गोलमाल की बात कही जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय…

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 0 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की