मेडिकल स्टोरों पर पड़ी छापेमारी, सील किए गए स्टोर

उत्तर प्रदेश बाराबंकी में नशीली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ 20 जनवरी को अभियान चलाया गया। प्रशासन, पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने मिलकर शहर की कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम ने मिलकर यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं को बरामद किया।

खबर है कि इन दवाओं का इस्तेमाल लोग नशे के लिए भी करते हैं। इसके अलावा बिना लाइसेंस नवीनीकरण के बहुत दिनों से अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर को भी टीम ने सील कर दिया। जिन मेडिकल स्टोर को सील किया गया है उनमें बेस्ट सर्जिकल इम्पोरियम और कमला मेडिकल स्टोर शामिल हैं। बरामद दवाओं के संबंध में जब मेडिकल संचालकों से पूछा गया तब वो कोई जवाब नहीं दे पाए। टीम की इस कार्रवाई से बाकी मेडिकल स्टोर संचालकों में भी हडकंप मच गया।

लाखों की दवाएं की गई बरामद

प्रशासन और औषधि नियंत्रण विभाग को सूचना मिली थी कि शहर के कई मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही है। साथ ही नशीली दवाओं की भी बड़ी मात्रा दुकानों पर आ रही है। इस सूचना के मिलने पर टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए फील्डिंग लगाई और छापेमारी की। टीम को देखकर वहां हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से लाखों की नशीली सीरप और टैबलेट बरामद की है।

आयुक्त औषधि जीसी श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जो बेस्ट सर्जिकल इम्पोरियम से जो दवाएं बरामद हुई हैं। उन्हें सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दिया जा सकता है। इनका इस्तेमाल नशा करने में हो रहा है। यह दवाएं प्रतिबंधित हैं। मेडिकल स्टोर संचालक इन दवाओं का कोई ब्योरा नहीं दे पाया है। इन्हें सील किया गया है।

  • Related Posts

    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    नई दिल्ली। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार…

    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    नई दिल्ली। वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा सामने आया है। अमेरिका के एफडीए ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। डायबिटीज और मोटापा कम करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 1 views
    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 1 views
    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 9 views
    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 10 views
    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 10 views
    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 9 views
    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की