मेडिकल स्टोरों पर रेड, लाखों की नशीली दवाइयां जब्त

मुरादाबाद। पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थित मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील में दो मेडिकल स्टोर से करीब 16 लाख रुपए की नशीली और नकली दवाइयां बरामद हुई हैं। पुलिस ने दो मेडिकल स्टोर संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि ये दवाइयां जहरखुरानी गिरोह और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में सप्लाई की जाती थीं। जानकारी अनुसार औषधि विभाग ने पुलिस टीम को साथ लेकर ठाकुरद्वारा के कमालपुरी चौराहा स्थित शिव मेडिकल स्टोर और तिकोनिया बस स्टैंड के पास सरताज मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। दोनों के गोदाम से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलीं। जांच के दौरान स्पास्मो प्रोक्सिवान प्लेन और प्लस, एविल टैबलेट-इंजेक्शन, डायजापाम टैबलेट-इंजेक्शन, ट्रॉमाडोल इंजेक्शन, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, उत्तेजनावर्धक दवाओं की पेटी मिली। सरताज मेडिकल से करीब एक लाख और शिव मेडिकल से करीब 15 लाख की नकली और नशीली दवाइयां मिली हैं। पुलिस ने सरताज मेडिकल स्टोर संचालक जावेद अली निवासी मीरपुर मोहन चक थाना डिलारी, गिरिराज सिंह निवासी मलकपुर सेमली थाना डिलारी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कराया गया है।
छापेमारी से पहले असिस्टेंट कमिश्नर आरपी पांडेय तिकोनिया बस स्टैंड स्थित सरताज मेडिकल स्टोर पर रुके। उन्होंंने स्टोर संचालक जावेद अहमद से उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा मांगी। उनके वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा था लेकिन स्टोर संचालक ने 100 रुपए में दवा उन्हें दे दी। उन्होंने दवा जेब में रखने के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए। दवा की दो थोक की दुकानों के गोदाम से नकली और नशीली दवाइयां बरामद होने की खबर फैलते ही आसपास और गांव के मेडिकल स्टोर पर संचालक ताले लगाकर चले गए। सुरजन नगर, शरीफ नगर, फरीद नगर, रतुपुरा, जटपुरा, करनपुर, ढकिया, डिलारी, जटपुरा में दुकानें बंद कर दी गईं। औषधि निरीक्षक नरेश दीपक मोहन ने बताया कि मुरादाबाद से नशीली दवाइयां बेचे जाने की जानकारी मिलने पर छापेमारी की गई। शिव मेडिकल स्टोर संचालक गिरोह चलाता है। वह पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है। अन्य स्थानों पर भी छापामारी की जाएगी।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़