मेडिकल स्टोरों पर रेड, 22500 नशीली गोलियां बरामद 

बरनाला। सीआईए स्टाफ ने दो मेडिकल स्टोरों पर रेड कर 22500 नशीली गोलियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई करीब 10 दिन पहले 2500 गोलियों के साथ पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ में उनकी निशानदेही के आधार पर की गई। इस मामले में पुलिस अब तक 2.75 लाख नशीली गोलियां व 4 लाख की ड्रग मनी पकडऩे में सफल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि इस कड़ी में और लोगों को भी पकड़ा जाएगा। अब तक पुलिस कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है व दो गाडिय़ां भी बरामद कर चुकी है।
जिला पुलिस मुखी संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस ने 23 मई को पुलिस स्टेशन महलकलां में पांच लोगों पर नशीली गोलियां रखने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने चार आरोपियों लवप्रीत, रबिंदर सिंह (दोनों निवासी गांव दीवीना), सतवीर निवासी गांव छीनीवाल खुर्द व बलबिंदर सिंह निवासी गांव बखतगढ़ को पकड़ा था।
पुलिस ने चारों से 2500 नशीली गोलियां व एक वरना कार भी बरामद की थी। इस केस का पांचवां आरोपी रवि निवासी गांव चकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पकड़े चारों आरोपियों से की पूछताछ के आधार पर 28 मई को पुलिस ने आरोपी बलबिंदर सिंह निवासी बखतगढ़ के घर से पुलिस ने 2 लाख 52 हजार 500 नशीली गोलियां, 4 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की। इसी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मालेरकोटला के अली मेडिकल पर छापा मारकर 12 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां पकड़ी। वहां से जुल्फिकार जुल्फी को पकड़ा। इसी तरह से पखोके में गर्ग मेडिकल हॉल पर छापा मारकर पुलिस ने बिट्टू व अमन को गिरफ्तार किया और वहां से 10500 नशीली गोलियां बरामद की। साथ ही पुलिस ने आई-20 गाड़ी बरामद की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करके उनका रिमांड लिया जाएगा।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक