मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी, कोडिनयुक्त औषधि बेचने पर 11 के रजिस्ट्रेशन किए कैंसिल

मुजफ्फरनगर। मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी कर कोडिनयुक्त औषधीय के अवैध बिक्री के मामले पकड़ में आए हैं। सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल ने आरोपी 11 दवा दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल कर दिया है।

यह है मामला

सहायक औषधि आयुक्त को गुप्त सूचना मिली थी कि जनपद के कुछ मेडिकल स्टोर व एजेंसियां कोडिन युक्त औषधियो का अवैध व्यापार कर रही हैं। सूचना के आधार पर कोडिन युक्त औषधीय के अवैध व्यापार में शामिल औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

टीम ने निरीक्षण के दौरान जनपद के 11 मेडिकल स्टोरों पर कोडिन युक्त औषधि बेचने के मामले पकड़े हैं। इस पर सभी आरोपयिों की कोडिन युक्त औषधि बेचने की परमिशन कंैसिल कर दी गई है।

इन मेडिकल स्टोर पर की कार्रवाई

औषधि विभाग की टीम ने कुल 11 दवा प्रतिष्ठानों की अनुमति कैंसिल की है। इनमें आदित्य फार्मा और चेतन मेडिकोज जिला परिषद मार्केट, एन.के. फार्मा रोहिल्ला मार्केट, कार्तिक फार्मास्यूटिकल्स अग्रवाल मार्केट के नाम शामिल हैं। इनके अलावा, शंकर मेडिकोज गांधी पार्क, क्वालिटी मेडिसिन व कुमार ब्रदर्स जिला परिषद मार्केट, हरिओम मेडिकल एजेंसी टी स्क्वायर कंपलेक्स, मार्स मेडिकल एजेंसी जिला परिषद मार्केट पर भी कार्रवाई की गई।

जांच अभी पूरी नहीं हुई

मेडिकल स्टोर्स

वहीं, आशीष मेडिकोज, मेडिको डिस्ट्रीब्यूटर, बी.एस.ए. कंपाउंड, जिला परिषद मार्केट में जांच जारी है। सहायक औषधि आयुक्त ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर जांच अभी पूरी नहीं हुई है, उनकी परमिशन जांच के बाद कैंसिल की जाएगी।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया