मेडिकल स्टोर्स पर नहीं मिला खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड 

रुद्रपुर। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने रुद्रपुर के विभिन्न स्थानों पर दवा की थोक दुकानों और मेडिकल स्टोरों पर रेड की। ड्रग कंट्रोलर, कुमाऊं हेमंत नेगी के नेतृत्व में टीम ने मनु मेडिकोज, आशा एजेंसी, चमन लाल एंड जगदीश कुमार, रुद्रपुर ड्रग हाउस, लवी ड्रग हाउस, गुड मैन गिल मैन, ठक्कर जी मेडिकोज, द ड्रग हाउस व सतीश मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। टीम ने यहां विभिन्न दस्तावेजों और उपलब्ध दवाओं को जांचा। कई दवा व्यवसायी टीम को विभिन्न दवाओं के ब्योरे के साथ ही खरीद एवं बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा सके। ड्रग निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट व ड्रग निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ व्यवसायी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवसायियों को 10 दिनों का समय दिया गया है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में दवा बिक्री से संबंधित किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी