मेडिकल स्टोर की आड़ में गोदाम से 5 करोड़ की टेबलेट-कैप्सूल बरामद

बरनाला। पंजाब पुलिस ने नशा रैकेट में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लाख 1 हजार 40 नशीली गोलियां, कैप्सूल और इंजेक्शन जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 5 करोड़ बताई गई है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि मथुरा (यूपी) में स्थित एक गोदाम पर बरनाला पुलिस की टीम ने रेड कर नशे की खेप बरामद की है। तीन आरोपियों को बरनाला से और चौथे आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने बताया कि एसएसपी संदीप गोयल के नेतृत्व में सीआईए बरनाला पुलिस टीम ने जाल बिछाया था। सबसे पहले मोहन लाल निवासी गांव उप्पली को पहले 800 नशीली गोलियों (अलपरासेफ 0.5 मिलीग्राम) के साथ पकड़ा गया। उससे पूछताछ पर तीन अन्य को पकड़ा गया। उनकी पहचान बलविंदर कुमार निवासी किला मोहल्ला, बरनाला (ओम शिवा मेडिकल हॉल बरनाला) व नरेश मित्तल उर्फ रिंकू (वीरू राम ठाकुर दास मेडिकल स्टोर सदर बाजार बरनाला) के तौर पर हुई। आरोपियों के पास से 1 हजार 700 नशीली गोलियां (क्लोविडोल 100 एसआर) पकड़ी गईं। इसके अलावा 1800 नशीली गोलियां, एक कार और 5 लाख रुपए बरामद किए गए।
बताया गया है कि वीरू राम ठाकुर दास मेडिकल स्टोर के मालिक नरेश उर्फ रिंकू का शहर में अच्छा रूतबा है। पुलिस के मुताबिक 6 माह पहले उसने 2 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपी नरेश मित्तल से पूछताछ के दौरान पंजाब समेत अन्य राज्यों से साइकोट्रोपिक ड्रग की सप्लाई की एक श्रृंखला का पर्दाफाश किया गया है। इस खुलासे के बाद पुलिस टीम ने इस रैकेट से संबंधित तैय्यब कुरैशी निवासी मथुरा का पता लगाया। तैय्यब को मथुरा में 80 हजार नशीली गोलियों (क्लोविडोल 100 एसआर) के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, 39 लाख 21 हजार 40 नशीली गोलियां (क्लोविडोल 100 एसआर), कैप्सूल और इंजेक्शन मथुरा के गोदाम में से बरामद किए गए।
छापामारी में जो दवाएं बरामद कीं गई उनमें क्लोविडोल 100 एसआर की 3,20,000 गोलियां, ट्रेडोल 100 की 2,10,600 गोलियां, प्रोजोलम 0.5 की 23,40,000 गोलियां, अल्टीमेसिट की 28,800 गोलियां, अल्को-1 की 4,80,000 गोलियां, टारमोनिल एक्सट्रा की 40,000 गोलियों के अलावा परवोरिन-सपास के 1,75,800 कैप्सूल, सिमप्लेक्स प्लस के 1,29,040 कैप्सूल, फोरीडोल के 1,35,000 कैप्सूल, लूज टेबलेट के 25,000 कैप्सूल के साथ ही पैनाजोन के 36,800 इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत