मेडिकल स्टोर पर छापामारी, एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं

मजीठा (पंजाब)। औषधि विभाग और पुलिस की टीम ने क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद की हैं। ड्रग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि प्रिंजा मेडिसन सेंटर पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में आम प्रयोग की जाने वाली एक्सपायरी दवाएं मिली हैं। दुकानदार ने दवाओं की खरीद व बिक्री के बिल व रिकॉर्ड मौके पर पेश नहीं किए। वहीं, पशुओं की दवाओं को भी आम दवाइयों के साथ एक रैक पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि पूरी रिपोर्ट बनाकर लाइसेंसिग अथॉरिटी को भेज दी गई है। अगर फिर भी दवा विक्रेता वहां पर ठीक तरह जवाब नहीं देता तो उसका लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा। एसएचओ औलख ने कहा कि शहर व आसपास के इलाके में किसी भी दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाएं नहीं बेचने दी जाएंगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर असिस्टेंट अशोक कुमार, एएसआई मुख्तयार सिंह, सुरजीत सिंह व पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। गिरोह पीतमपुरा के शिवाजी मार्केट में अवैध कॉल सेंटर चलाकर लोगों को फोन करता था। कॉल सेंटर के…

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़