मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 1.25 लाख की अवैध दवा जब्त

ज्ञानपुर, भदोही (उप्र)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम ने स्टोर से 1.25 लाख रुपये कीमत की दवा बरामद की, जिसमें भारी मात्रा में नकली और प्रतिबंधित दवाएं भी शामिल हैं। जब्त की गई दवाओं के नकली होने की आशंका में सैंपल लिए गए हैं।
जानकारी अनुसार आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालन की शिकायत मिली थी। आयुक्त के आदेश पर ड्रग इंस्पेक्टर ने ऊंज पुलिस टीम के साथ अइनछ में त्रिपाठी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जांच में स्टोर संचालक के पास दवा लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजात नहीं मिले। कार्रवाई में करीब 100 तरह की दवा बरामद की गई। इन दवाओं में एंटीबॉयोटिक सेफेक्सिम, एजिथ्रोमासिम आदि के सैंपल भी लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर एके बंसल ने बताया कि दुकान को सीज कर दिया गया गया है। संचालक के साथ स्टोर पर दवा सप्लाई करने वाली जंगीगंज स्थित एक फर्म की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त