मेडिकल स्टोर पर दबिश, दवा बिक्री का रिकॉर्ड नहीं रखने पर दुकान सील

चम्बा। मेडिकल स्टोर पर दबिश कर दवा बिक्री का रिकॉर्ड जांचा गया। रिकार्ड सही नहीं मिलने पर दवा दुकान को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने साहो में स्थित मेडिकल स्टोर पर की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा दुकानदार की कार की तलाशी ली तो उसमें कोडिन कफ सिरप की आठ बोतल मिलीं। टीम ने इन बोतलों और कार को जब्त कर लिया है। बरामद दवा की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भी लिए हंै।
अधिकारियों ने बताया कि स्टोर संचालक अपनी दुकान में नारकोटिक और साइकोट्रोपिक दवा भारी मात्रा में रखकर बेच रहा था।

इन दवाइयों की खरीद और बिक्री का उसके पास रिकॉर्ड नहीं था। इन दवाइयों की खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। दवा निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन दवाओं की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाएं, जबकि उसकी दवा दुकान को सील कर दिया गया है।

यह है मामला

बता दें कि स्टेट सीआईडी और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चंबा जिले की दवाई की दुकानों में भी जांच की गई। स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि साहो में नारकोटिक और साईकोट्रोपिक दवा का सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर एक दवा दुकान को सील किया गया है। साथ ही चंबा में जब उसकी कार को पकडक़र चेक किया गया तो उसमें कफ सिरप भी निकले। इनको कार में रखने पर प्रतिबंध है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त